फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता की जलाकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। मिरहची क्षेत्र में दहेज की खातिर विवाहिता की ससुरालियों ने हत्या कर दी। सबूत मिटाने को लेकर ससुरालियों ने महिला के शव को भी जला दिया। इसकी रिपोर्ट मृतका की मां ने थाना मिरहची में पति सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव मऊ तालिका निवासी कीर्ति (20) की मां मुन्नी देवी ने 19 मई 2018 को मिरहची क्षेत्र के गांव कल्याणपुर निवासी राजेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसे दहेज में बाइक और जंजीर मांग कर परेशान करने लगे। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला की रात को संदिग्ध हालात में हत्या कर दी।
विज्ञापन


हत्या के बाद ससुरालियों ने घटना का साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया। ससुरालीजन महिला का शव जला रहे थे। उसी समय घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी थी। हालांकि जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती उससे पहले ही महिला का शव जल चुका था। इसके बाद घटना की रिपोर्ट मृतका की मां मुन्नीदेवी ने पति राजेंद्र, सास, ससुर और ननद सहित छह लोगों के खिलाफ दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



पंचायत के बाद आई थी ससुराल
एटा। मृतका की शादी के बाद से ही ससुरालियों के साथ अनबन होने लगी थी। जिसे लेकर महिला अधिकांश मायके में रही थी। थाना प्रभारी मिरहची ने बताया कि 25 अक्तूबर को पंचायत होने के बाद दिन में ससुराल पहुंची थी। इसके बाद रात को उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें