कासगंज। सोरों में कारोबार के नाम पर लिए गए 21 लाख रुपये दो लोगों ने हड़प लिए गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऑटो मोबाइल कारोबारी मनेाज गुप्ता पुत्र नन्नूमल गुप्ता निवासी चंदन चौक सोरों से शिवाला करोबारी लक्ष्मण मौर्य निवासी डा. आंबेडकर मूर्ति के समाने और उसके एक अन्य साथी ने विगत दो फरवरी 2016 से 20 जुलाई 2016 के बीच अलग अलग तिथियों में 21 लाख रुपये ले लिए। इतना ही नहीं धोखाधड़ी करके फर्जी कागज भी तैयार करा लिए।
बाद में मनोज ने रुपये मांगे तो दोनों ने पैसा देने से इंकार कर दिया। पीड़ित ने दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों ने कारोबार के लिए धन लिया था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।