फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनामा करने से मना किया तो पिता को मार दी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला दुर्जन में एक बेटे ने अपने पिता को गोली मार दी। बेटा पिता से जमीन का बैनामा करने के लिए कह रहा था। पिता ने इंकार किया तो उसने उनकी ही पिस्टल से हमला कर दिया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव नगला दुर्जन निवासी गजराज सिंह पुत्र साहब सिंह सुबह अपने घर पर थे। इसी दौरान उसका बेटा राजवीर उसके पास पहुंच गया। पिता के पास पहुंचने के बाद बेटे ने उनसे जमीन का बैनामा कराने की बात कही। पिता ने जमीन उसके नाम करने से इंकार कर दिया। आरोप है कि इससे बौखलाए बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल उठा ली और पिता पर गोली चला दी।

पैर में गोली लगते ही गजराज सिंह घायल होकर जमीन पर गिर गया। उसी समय परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे घायल को चिकित्सकों ने गंभीर बता आगरा रेफर कर दिया। थाना निधौलीकलां प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि पिता पुत्र के बीच जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इस पर बेटे ने पिता को गोली मार दी है। गोली मारने वाला युवक शराब पीने का शौकीन बताया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


गोलीकांड की खबर का जोड़
शराब की सनक में बढ़ रही घटनाएं
जिले में शराब की सनक आपराधिक वारदातों की बड़ी वजह बन रही है। आए दिन जिले में शराब नशे के गोली मारने जैसी घटनाएं हो रही हैं। पिछले दिनों शराब के नशे में एक युवक से पत्नी से मारपीट की थी। अलीगंज में एक शराबी ने दो बच्चों को गोली मार दी थी। शराब को लेकर बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस नाकाम है।

तार-तार हो रहे संबंध
बदलते दौर में मामूली विवाद में संबंध तार-तार हो रहे हैं। नशे के जाल में फंसकर युवा बड़ों के सम्मान को ताक पर रख देते हैं। निधौलीकलां थाना क्षेत्र में हुई घटना से साफ है कि नई पीढ़ी गलत राह की ओर बढ़ रही है।
विज्ञापन


इनका कहना है
मामले की जांच की जा रही है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। लड़के को शराब का आदी बताया जा रहा है। आपसी झगड़े में लड़के ने पिता को गोली मारी है।
संजय कुमार, एएसपी एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें