फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों से भिड़ा प्रधान पति व परिवार के लोग

विज्ञापन
burari death case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सहावर।
विज्ञापन

रविवार की रात्रि को सूचना पर गांव में पहुुंची यूपी 100 पुलिस की टीम के साथ प्रधानपति व उसके परिवार के लोगों ने अभद्रता करते हुए धक्का मुक्की कर दी। प्रधानपति ने पुलिस से वापस जाने को कहा। यूपी 100 टीम के कर्मियों ने सहावर पुलिस को मामले की जानकारी दी तो थाना प्रभारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने प्रधानपति व उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया। सहावर थाने में सरकारी काम में बाधा डालने और अभद्रता करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बसई गांव की महिला सामाद बेगम ने यूपी 100 को फोन करके सूचना दी कि उसका दामाद तमंचा लहरा रहा है। इस सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची। तभी पुलिस देखकर प्रधान पति मुकीम एवं उसका पिता मुस्तकीम अन्य परिवारीजनों के साथ पुलिस का विरोध करने लगे। पुलिस टीम ने तमंचा लहराने वाले युवक को दबोचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम को धक्का मुक्की करके रोक दिया गया। पुलिस से काफी नोंकझोंक हुई। यूपी 100 पुलिस ने सहावर के थाना प्रभारी को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी भी तत्काल मौके पर आ गए। तमंचा लहराने वाला युवक तो भाग गया, लेकिन पुलिस ने प्रधानपति मुकीम व उसका पिता मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें