मथुरा। हाईवे के एक मोहल्ले में चाचा ने सगी भतीजी से दुष्कर्म की कोशिश की। सात साल की बच्ची ने चाचा की हरकतें मां और पिता को बताईं तो वह दंग रह गए। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर हाईवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
थाना हाईवे के एक मोहल्ले में शुक्रवार की शाम घर में भतीजी को अकेला पाकर चाचा ने दुष्कर्म की कोशिश की। बच्ची ने दिव्यांग मां और पिता को चाचा की हरकतों के बारे में बताया। पिता ने थाना हाईवे में भाई के खिलाफ तहरीर दी।
हाईवे पुलिस ने देररात आरोपी चाचा को गिरफ्तार करके जेल भेजा, बच्ची का जिला महिला चिकित्सकीय में परीक्षण कराया। प्रभारी निरीक्षक उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।