फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों में पल्सर डिवाइस लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
Petrol Pump - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। पेट्रोल पंपों पर घटतौली पर लगान कसनी शुरू हो गई है। पोर्टेड पल्सर डिवाइस लगाने का काम शुरू कर दिया गया है अब तक जिले में 15 पंपों पर डिवाइस लग चुकी है। शेष पंपों पर लगाने का काम जारी है। जिले में 90 पंपों पर डिवाइस लगनी है, लेकिन शासन की तरफ से हरी झंडी मिलने में हुई देरी की वजह से कार्य पिछड़ चुका है।
विज्ञापन


विधिक बांट-माप विज्ञान अधिकारी अतुल प्रताप सिंह ने बताया है कि शासन की मंशानुसार जिले में पोर्टेड पल्सर डिवाइस का काम मई महीने से शुरू कर दिया गया है। जिले में 90 पेट्रोल पंप हैं, जिसमें से 38 पंप अलीगंज विधिक बांट-माप विज्ञान कार्यालय के अधीन आते हैं। जिन पर कार्य शुरू कर दिया गया है।

अब तक लगभग 15 पंप पोर्टेड पल्सर डिवाइस सिस्टम से लैस कर दी गई हैं। जिन पर घटतौली की गुंजाइश खत्म हो गई हैं। डिवाइस लगने से घटतौली नहीं हो सकेगी, अगर कोई भी व्यक्ति पंप के साथ छेड़छाड़ करता है कि ऑटोमैटिक मशीन बंद हो जाएगी जिसकी मानीटरिंग शासन स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन


डिवाइस को सीधे मानीटरिंग सिस्टम से जोड़ा गया है, जिससे पल पल की खबर सिस्टम अपडेट करता रहेगा। अगर किसी भी तरह से गड़बड़ी करने की कोशिश की जाती है तो विभाग को सूचित किया जाएगा, जिसके बाद पंप मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें