फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्राइन बोर्ड के विरोध में आए बरसाना के सेवायत

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बरसाना/नंदगांव (मथुरा)। गोवर्धन के मंदिरों का श्राइन बोर्ड बनाए जाने के विरोध में बरसाना के मंदिरों के सेवायत भी उतर आए हैं। कस्बे के गोस्वामी समाज ने गोवर्धन के सेवायतों को मंदिरों के अधिग्रहण के विरोध में मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन


बुधवार को कस्बे के बिहारी सेठ के बगीचे में गोवर्धन और बरसाना के मंदिरों के सेवायतों की बैठक हुई। इसमें दानघाटी, मुखारबिंद एवं मुकुट मुखारबिंद मंदिर के प्रस्तावित अधिग्रहण और श्राइन बोर्ड बनाए जाने से सेवायत समाज को होने वाले आर्थिक नुकसान आदि पर चर्चा हुई।

इस दौरान गोवर्धन के सेवायतों ने लाड़ली मंदिर बरसाना के सेवायतों से सहयोग की अपील की। इस पर बरसाना के सेवायतों ने उन्हें श्राइन बोर्ड के विरोध की इस लड़ाई में हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। चार फरवरी को गोवर्धन में होने जा रही महापंचायत में पहुंच कर विरोध दर्ज कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में मनीष लंबरदार, मोहनश्याम कौशिक, गंगा प्रसाद कौशिक, गुड्डू अशोक, गुड़िया पुरोहित, कालीचरण, मुन्ना पटवारी, भगवानदास, रामभरोसी मुखिया, कृष्ण मुरारी गोस्वामी, लीलाधर, बाबूलाल, भगवानदास, दाऊजी, बाबू गोस्वामी आदि मौजूद थे।

नंदगांव श्राइन बोर्ड गठन व मंदिर अधिग्रहण को लेकर गोवर्धन, जतीपुरा, आन्यौर के सेवायतों ने नंदगांव पहुंच मंदिर अधिग्रहण के विरोध में समर्थन मांगा। उन्होंने बताया कि चार फरवरी को गोवर्धन में बस स्टैंड के पास गिर्राज कार पार्किंग में अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के बैनर तले महासभा होगी। मनीष लंबरदार, नंदगांव गोस्वामी समाज के मुखिया छैलबिहारी गोस्वामी, नवल गोस्वामी, गुड्डी गोस्वामी, बालकृष्ण गोस्वामी, तेजा गोस्वामी, बांके गोस्वामी, रिंकू गोस्वामी, गोवर्धन के मनीष लंबरदार, मोहनलाल कौशिक, राजीव कौशिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें