मथुरा। मंगलवार को रातभर अफवाहों से मथुरा डरा रहा। शहर के नई बस्ती में दो समुदायों के मध्य पथराव और आगजनी की सूचना पर पुलिस दौड़ती रही। दो घंटे तक काफी मशक्कत के बाद भी पुलिस को कुछ भी हाथ नहीं लगा।
मंगलवार की रात 10:30 बजे कोतवाली और गोविंदनगर पुलिस को शहर के नई बस्ती में दो समुदायों के मध्य पथराव और आगजनी की सूचना मिली। देर न करते हुए पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। जानकारी जुटाई तो ऐसा कुछ भी नहीं निकला। रातभर पुलिस दो समुदायों में हुए झगड़े की जानकारी जुटाने के लिए मिश्रित आबादी के इलाकों में दौड़ती रही। मिश्रित आबादी में भ्रमणशील रहते पुलिस ने अफवाह फैलाने वालों को चिह्ंित करती दिखी।
कोतवाली प्रभारी शिवप्रताप सिंह और गोविंदनगर प्रभारी सुभाष चंद पांडेय ने बताया कि दो समुदाय में झगडे़ की सूचना मिली थी, पर केवल अफवाह साबित हुई।
दो समुदाय में विवाद सोशल मीडिया पर वायरल से मचा हड़कंप
सोशल मीडिया पर दो समुदाय केे मध्य झगड़े का समाचार वायरल हुआ तो एसएसपी स्वप्निल ममगाई भी हरकत में दिखे। तत्काल कोतवाली और गोविंदनगर पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।