फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक ने दी पुलिस को धमकी, तंत्र विद्या के दम पर उड़ा दूंगा कार

विज्ञापन
demo pic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एटा। गिरफ्तारी के समय जब तांत्रिक को पुलिस ने दबोच लिया तो तांत्रिक ने पुलिस को अपनी विद्या की दम पर कार हवा में उड़ाने की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं राजा हत्याकांड में निकल रही पुलिस की लापरवाही की शिकायत सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रही है।
विज्ञापन


शहर के शिव ओमपुरी निवासी मासूम राजा की बलि देकर हत्या करने वाला तांत्रिक लंबे समय बलि देकर लोगों को ठीक करने के नाम पर उनसे ठगी कर रहा है। वही दूसरी तरफ अगर तांत्रिक के मूल निवासी होने की बात की जाए तो वह आगरा के कमला नगर पानी की टंकी समीप का रहने वाला है। जो परिवार के साथ करीब साल पहले आगरा छोड़कर सिढ़पुरा के नगला बरी में रह रहा है।

तांत्रिक के दो बेटे है जो नोएडा में अलग-अलग कंपनी में काम करते है। इसी क्रम में बालक की बलि चढ़ाकर हुई हत्या के मामले में पुलिस की शुरुआत में रही लापरवाही की शिकायत लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शासन स्तर पर दर्ज करा रहे है। कोतवाली नगर पुलिस की लापरवाही वाली शिकायत सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और ट्वीट की जा रही है। 29 दिसंबर को बालक राजा का अपहरण करने के बाद बलि देने के लिए उसकी हत्या कर दी गई थी। बाद में उसका शव खेत में बोरी में बंद करके डाल दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें