फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारदार हथियार से की गई युवक की हत्या

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव न्यौराई निवासी युवक बृजेश की हत्या धारदार हथियार से की गई थी। शनिवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों की आशंका सही साबित हुई। पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिरसमी नहर के पास सुनहरी लाल के खेत से शुक्रवार देर शाम को गांव न्यौराई निवासी युवक बृजेश पुत्र रघुवर दयाल का शव बरामद हुआ था। युवक की गर्दन के पास चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। इस दौरान परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद डाक्टरों ने बताया कि युवक की हत्या धारदार हथियार से की गई है। बताया गया है कि युवक जयपुर में पल्लेदारी करता था और जयपुर से गांव लौट रहा था। मगर रास्ते मेें युवक की हत्या कर शव को नहर के पास फेंक दिया। मृतक के भाई हरवीर ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें