फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आराध्य को ठंड से बचाने के जतन, पहनाए ऊनी कपड़े

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठंड के इस मौसम से अपने आराध्य को बचाने के लिए प्रयास हो रहे हैं। भाव सेवा के अनुरूप भक्त ठाकुरजी को ठंड के प्रकोप से बचाने के लिए उन्हें ऊनी परिधान पहना रहे हैं। इसी मांग को देखते हुए ठाकुरजी के ऊनी वस्त्रों की हर प्रकार की क्वालिटी और रेंज के ऊनी परिधान बाजार में उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


विभिन्न रंगों से निर्मित डिजाइनयुक्त ऊनी, फेदर की पोशाकें बाजार में बिक्री के लिए आ गई हैं। छोटी पोशाकों और दुपट्टे दुकानों पर सजे देखे जा रहे हैं। जिन्हें खरीदने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता और श्रद्धा का भाव देखा जा सकता है।

पोशाक व्यापारी मनीष अग्रवाल, गिरधारी, मोहनलाल अग्रवाल ने कहा कि लड्डू गोपाल की प्रतिमा से लेकर राधा कृष्ण की बड़ी प्रतिमा के सभी साइजों में हर प्रकार की ऊनी परिधान बाजार में हैं। कहा कि ठाकुरजी की ऊनी पोशाकें दस से लेकर हजारों रुपयों तक की कीमतों में बाजार में उपलब्ध हैं। इन पोशाकों को हाथों के साथ-साथ मशीनों द्वारा भी तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें