फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्ली ने गुल कर दी 19 गावों की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। फरिहा विद्युत उपकेंद्र के अंतर्गत बरतरा फीडर में आग लगने से बड़ा हादसा टल गया। रात में दो बजे एक बिल्ली मशीन में फंसने से धमाका होने से मशीन में आग लग गई। आग लगने से बिल्ली की मौत हो गई। इसके चलते 19 गावों की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन


फरिहा विद्युत उपकेंद्र पर बरतरा फीडर है। जहां से 19 गांव में विद्युत आपूर्ति दी जाती है। बिजलीघर पर रात करीब दो बजे एक बिल्ली मशीन के अंदर घुस गई। इसके चलते मशीन में तेज धमाका होते ही उसमे आग लग गई। मशीन में बड़ा फाल्ट होने से फीडर से जुड़े सभी गांवों की सप्लाई ठप हो गई।

एसएसओ ने फाल्ट होने की सूचना अवर अभियंता कयामुद्दीन खान को दी। सुबह विद्युत टीम ने पहुंच कर मशीन देखी तो कर्मचारी दंग रह गए। मशीन के अंदर एक बिल्ली जली हुई फंसी थी। जिसे कर्मचारियों ने बाहर निकाला।
विज्ञापन


इसके बाद कर्मचारियों ने मशीन में मेंटीनेंस का काम शुरू किया। मशीन को ठीक करने को सामान नहीं होने से कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार से सामान मंगा कर मेंटीनेंस शुरु हुआ। दोपहर तीन बजे तक मशीन की मेंटीनेंस कार्य चलता जा रहा। इसके चलते करीब 13 घंटे तक 19 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें