फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

85 वर्ष की उम्र में भी रखा करवा चौथ का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। वैसे तो करवाचौथ का व्रत महिलाओं के लिए खास होता है। लेकिन कुछ लोगों के लिए यह त्योहार कुछ ज्यादा ही अहमियत रखता है। इनमें से कुछ जोड़े अपना पहला करवाचौथ मना रहे हैं। वहीं कुछ दंपत्ति ऐसे भी है जो 50-60 वर्ष से यह पर्व पूरी शिद्दत से मना रहे हैं।
विज्ञापन


किशनी निवासी राजेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि उनकी शादी को 63 साल हो गए हैं। तब से लेकर आज तक उनकी 85 वर्षीय पत्नी कमला देवी हर साल उनकी लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। इस बार भी उन्होंने व्रत रखा है। उनका कहना है कि इस दौरान उन्होंने जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखे।

उसके बाद भी उन दोनों के बीच मनभेद कभी नहीं हुआ। उनकी पत्नी कमला देवी का कहना है कि इस उम्र में भी करवाचौथ का व्रत रखकर उन्हें अच्छा लगता है। वहीं नवविवाहित खुशबू का कहना है कि इस बार उन्होंने पहली बार करचाचौथ का व्रत रखा था।
विज्ञापन


बताया कि व्रत रखने से पहले काफी डर लग रहा था। सोच रही थी कि पूरे बिना खाने व पानी के कैसे व्रत रखा जाएगा। पर, इसे लेकर काफी उत्साहित भी थीं।

यही कारण था कि बिना किसी परेशानी के उन्होंने करावाचौथ का व्रत रखा। पूजा के बाद पति के हाथ से ही व्रत को खोला। उसके बार दोनों ने मिलकर एक साथ खाना खाया।

उनके पति सौरभ ने बताया कि यह त्योहार पति-पत्नि के प्रेम को बढ़ाने वाला है। एक पत्नी पूरे दिन भूखा प्यासा रहकर पति के लिए व्रत रखती है। अपने शरीर को कष्ट देती है। इससे ज्यादा प्यार की परीक्षा और क्या हो सकती है।


करवाचौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती है। इस दौरान पत्नी करवा से जल चढ़ाती है। वहीं करवे सेे सात बार फेरे लगाती है।

इसके पीछे की मान्यता है कि इस दौरान जो दो करवे होते उन्हें भगवान शिव और माता पार्वती का स्वरूप माना गया है। वहीं सात बार घुमाने को लेकर मान्यता है कि वह सात फेरे होते हैं। हर साल सात फेरे पड़ने से रिश्ते में प्यार बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें