फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवीचमेंट सर्वे के लिए मांगा स्कूलों का ब्योरा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। परिषदीय स्कूलों के छात्रों के शैक्षिक स्तर के आकलन के लिए होने वाले नेशनल अचीवमेंट सर्वे से संबंधित पूरा ब्योरा जिले से मांगा गया है। सर्वे के लिए चयनित आधा सैकड़ा स्कूलों की छात्र संख्या और तैनात शिक्षकों का ब्योरा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने तलब कर लिया है। सर्वे का कार्यक्रम जल्द घोषित होने की संभावना है।
विज्ञापन


सर्वे में परिषदीय स्कूलों के कक्षा 3, कक्षा 5 व 8 के विद्यार्थियों से सवाल किए जाएंगे। सर्वे के आधार पर शासन परिषदीय शिक्षा की हकीकत से रूबरू होगा। नेशनल अचीवमेंट सर्वे को कराने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने तेजी दिखाई है।

इस बार सर्वे के लिए जिले के विभिन्न ब्लॉकों में संचालित 51 परिषदीय स्कूलों का चयन किया गया है। इन स्कूलों में सर्वे को कराए जाने से पहले पंजीकृत छात्रों की संख्या का विवरण मांगा है। इसके अतिरिक्त यहां कार्यरत स्टाफ का ब्योरा भी जुटाया जा रहा है। पूरा विवरण मिलने के बाद एससीइआरटी सर्वे के लिए अग्रिम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसए सचिदानंद यादव ने बताया कि संबंधित स्कूलों की सूची एबीएसए से मांगी है। पूरा विवरण मिलने के बाद सूचना एससीईआरटी को भेजी जाएगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें