फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारपाई पर सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या

विज्ञापन
हत्या - फोटो : demo
विज्ञापन
सौंख(मथुरा)। मगोर्रा के नगला कंजा में शुक्रवार की रात करीब 1:30 बजे घर के कमरे में चारपाई पर सो रहे युवक की सिर और माथे पर धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक की बांई आंख सूजी थी और गला भी फूला था। हत्या के पीछे अब तक कोई वजह सामने नहीं आई है, लेकिन खास बात यह है कि मौके पर पुलिस को आसपास खून के कोई निशान नहीं मिले हैं। परिवारवाले भी किसी प्रकार की रंजिश से इंकार कर रहे हैं। लेकिन, परिजनों का साथ वाले कमरे में मौजूद होना और हत्या के साढ़े चार घंटे बाद पुलिस को सूचना दिए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उधर, परिजनों का कहना है कि वे युवक को लेकर हास्पिटल के चक्कर काटते फिर रहे थे।
विज्ञापन


थाना मगोर्रा के नगला कंजा निवासी धर्मेंद्र (23) पुत्र राजवीर सिंह चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता था। दो दिन पहले ही वह यहां आया था। मृतक युवक धर्मेंद्र का चार माह पूर्व आगरा के अजीता नगला निवासी रामगोपाल सिंह की पुत्री रमाकुमारी के साथ विवाह हुआ था। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके गई थी। परिजनों की मानें तो रात करीब ढाई बजे उठी उसकी छोटी बहन जब उसके कमरे में गई तो खून से लथपथ भाई को देखकर चीख पड़ी। चीख सुन कर मां और बराबर में रहने वाले चचेरे भाई भी आ गए। चचेरे भाई धर्मेंद्र को हास्पिटल लेकर घूमते रहे, पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि रात डेढ़ बजे तक धर्मेंद्र बिल्कुल ठीक था।

उधर, छह बजे परिजनों ने मगोर्रा पुलिस को युवक की हत्या की सूचना दी। मगोर्रा पुलिस पहुंची तो जमीन एवं चारपाई पर खून नहीं मिला पर मृतक के कपड़ों पर खून था। फॉरेसिक टीम ने तथ्य जुटाए। पेशे से चालक पिता राजवीर सवेरे लौटे तो दंग रह गए। पिता ने हत्या का मुकदमा थाना मगोर्रा में दर्ज कराया है। पत्नी भी लौट आई। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि हत्या सिर पर प्रहार करके की गई है। शव का पोस्टमार्टम हो चुका है। मृतक का मोबाइल पुलिस को नहीं मिला है।
विज्ञापन


युवक की हत्या के अनसुलझे सवाल
सौंख। युवक की हत्या के कई सवाल अनसुलझे हैं। पहला यह कि बराबर के कमरे में सो रही मां और बहन को धर्मेंद्र पर प्रहार होने या उसके चीखने-चिल्लाने की आवाज क्यों नहीं सुनाई थी। कहीं ऐसा तो नहीं कि मारने से पहले उसे बेहोश कर दिया गया था। दूसरा सवाल यह है कि जब धर्मेंद्र के कपड़े खून से सने थे, तो चारपाई और जमीन पर खून क्यों नहीं मिला। तीसरा, जब धर्मेंद्र की मौत हो चुकी थी तो साढ़े चार घंटे बाद ही पुलिस को हत्या की खबर क्यों दी गई। चौथा सवाल यह है कि धर्मेंद्र मोबाइल गायब है, क्या अब तक पुलिस ने मोबाइल का नंबर सर्विलांस पर लिया है। ऐसे कई सवाल पुलिस के लिए पहेली बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें