फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं के छात्र की निर्मम हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए ऐसे खुलासे, सिहर उठे परिजन

Fri, 08 Jun 2018 06:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी जिले के कुरावली क्षेत्र में किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। उसका शव अलीगढ़ जिले के मवाना क्षेत्र में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजन बगैर पोस्टमार्टम के ही शव लेकर गांव आ गए। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने शुक्रवार को थाना कुरावली में गांव के ही एक युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।   
   
कुरावली कोतवली क्षेत्र के गांव नगला गढू निवासी 17 वर्षीय अजय कुमार 10वीं का छात्र था। 27 मई का उसे गांव का ही ट्रक चालक सचिन कुमार अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरिया से पीटकर हत्या

परिजनों के अनुसार उसी दिन शाम को अजय ने फोन कर बताया कि वो दिल्ली में है। इसके बाद से उसका फोन नहीं आया। वहीं परिजन भी उसके ट्रक पर होने की बात मान कर इंतजार करते रहे। 

गुरुवार को सूचना मिली कि अजय का शव अलीगढ़ के मवाना क्षेत्र में पड़ा हुआ है। जानकारी मिलने के बाद परिजन मवाना पहुंचे। बगैर पोस्टमार्टम और कानूनी कार्रवाई के परिजन शव को लेकर गांव आ गए। 

परिजनों ने गांव के ही ट्रक चालक सचिन के विरुद्ध सरिया से पीटकर हत्या किए जाने का अभियोग पंजीकृत कराया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।  

अजय के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने की बात पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई है। उसकी पसलियां कई जगह से टूटी हुईं थीं। थानाध्यक्ष आरके सिंह ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें