फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मानक पूरे किए बिना चल रहे 17 माध्यमिक विद्यालय, अंतिम नोटिस की तैयारी

Tue, 29 Dec 2020 08:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
demo pic - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
आगरा के 17 माध्यमिक विद्यालयों को मान्यता की शर्तों के तहत विद्यालय की कमियां पूरी न करने पर अंतिम नोटिस दिया गया है। इनकी मान्यता समाप्त किए जाने की कार्रवाई की जानी है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी विद्यालय जवाब नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ के पत्र के आधार पर मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) डॉ. मुकेश अग्रवाल ने विद्यालयों को अधिनियम की धारा 16 डी के अंतर्गत नोटिस जारी किया है। विद्यालय प्रबंधक को मान्यता पत्र में दी गई कमियों को पूरा करके अपना उत्तर 15 दिन के अंदर जेडी को देना होगा। ऐसा न करने पर विद्यालय की प्रबंध समिति को भंग करने का प्रस्ताव संस्तुति के साथ परिषद को भेजने की चेतावनी दी गई है।

आगरा: कंप्यूटर को हैक कर प्रश्नपत्र ले लेता था सॉल्वर गैंग, सदस्यों से मिलीं जानकारियां
विज्ञापन


जिले के इन विद्यालयों को नोटिस जारी किया जा रहा
सीपी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, धूलियागंज। महाराजा सूरजमल हायर सेकेंडरी स्कूल, जाट हाउस। मां भगवती बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, यमुनोत्री विहार। महारानी अवंतीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, श्यामो। नेताजी किशोरीलाल कन्या हाईस्कूल, कौलक्खा खेमरी। श्री एमएम शैरी कन्या विद्यालय, कमला नगर। स्प्रिंगडेल मॉडर्न पब्लिक हाईस्कूल, केवल सिंह महापुरिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, भट्टा सुत्ताहारी। अहमदिया हनीफिया इंटर कॉलेज, फूलकली। गौतमबुद्ध गर्ल्स हाईस्कूल, गोविंदनगर उखर्रा रोड। श्रीमती भगवान देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्गेशपुरम, सिरोधी धनौली। कृष्णदत्त पालीवाल सरस्वती विद्या मंदिर, कबीर तनौरा नूरपुर। लोपा मुद्रा विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, ताजगंज। मौलिक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मानस नगर। कृष्ण सुदामा पब्लिक स्कूल, सुदामापुरम, सेवला। गजाधर प्रसाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरैयनपुरा, बाह और संत विनोबा भावे कन्या इंटर कॉलेज, सराय ख्वाजा।
Trending Videos
विज्ञापन

फिरोजाबाद के 10 व मथुुरा के 09 विद्यालय सूची में
अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से भेजी गई सूची में फिरोजाबाद के 10 और मथुरा के 09 विद्यालयों का नाम है। जेडी की ओर से इन विद्यालयों के प्रबंधकों को भी नोटिस जारी किया जा चुका है।

विद्यालयों में ये कमियां हैं
विद्यालय भवनों में कमरों की संख्या मानक से कम है। शिक्षण सामग्री पर्याप्त संख्या में नहीं है। विद्यालय के नाम भूमि होने का बैनामा नहीं उपलब्ध कराया गया है। इसके अलावा अन्य कमियां भी हैं। मान्यता की शर्तों को न पूरा करने वालों में अहमदिया हनीफिया जैसे एडेड विद्यालय भी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें