फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा नकाली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कासगंज।
नगर में अग्रवाल सभा ने अग्रसेन जयंती के मौके पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। जगह जगह महाराज अग्रसेन की आरती उतारी गई।


अग्रवाल धर्मशाला सोरों गेट से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। उद्योगपति नरेश चंद्र गोविल ने आरती उतार कर महाराजा अग्रसेन की पूजा अर्चना करते हुए शुभारंभ किया। इस दौरान समाजबंधुओं ने मुख्य अतिथि उद्योगपति गोविल का स्वागत भी किया। पूजा अर्चना के बाद महाराज अग्रसेन के जयकारों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई।
विज्ञापन


शोभायात्रा ने सोरों गेट, बारहद्वारी, गली बौहरान, बिलराम गेट, सूत की मंडी, सहावर गेट, नदरई गेट सहित अन्य इलाकों में भ्रमण किया। जगह जगह महाराज अग्रसेन के रथ पर पुष्प वर्षा की गई और आरती उतारी गई। शोभायात्रा में कालियों के अखाड़ों का प्रदर्शन भी बेहद रोचक था। शोभायात्रा में महाराज अग्रसेन के मुख्य रथ के अलावा, महाराज अग्रसेन के पुत्रों की झांकी व अन्य देवी देवताओं की झांकिया काफी आकर्षण का केंद्र रहीं।
विज्ञापन


इस दौरान अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रजत अग्रवाल सीए, अखिलेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल सीए, अनिल अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, अचिंत अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, धु्व्र अग्रवाल, शिवम अग्रवाल, मयंक बिंदल सहित बड़ी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें