फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ के खिलाफ लामबंद हो गए प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। ब्लाक के प्रधानों ने बुधवार को बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। 25 से अधिक प्रधानों ने बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर बीडीओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रधानों का आरोप है कि बीडीओ शौचालय निरीक्षण के नाम पर उत्पीड़न कर रहा है। इसके अलावा मनरेगा के कार्यों का मजदूरों को भुगतान नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन


प्रधान संगठन के अध्यक्ष नीरज चौधरी व उपाध्यक्ष बलवीर सिंह प्रधान ने बताया कि बीडीओ या किसी भी अधिकारी द्वारा प्रधानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। बीडीओ ने अपने व्यवहार में परिवर्तन नहीं किया तो प्रधान संगठन आंदोलन करेगा।

बीडीओ मोहम्मद आबिद का कहना है कि मनरेगा कार्यों में मजदूरों के भुगतान कराने के लिए प्रधान गड़बड़ी कर रहे हैं। इससे भुगतान रुक रहा है। प्रदर्शन करने वालों में जीतपाल प्रधान, दिलावर प्रधान, डिगंबर सिंह, ब्रजेश प्रधान, लेखराज सिंह, बच्चू सिंह, दयाराम प्रधान, रविंद्र प्रधान, भूरा सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें