फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिये रख याद की इमाम हुसैन की शहादत

विज्ञापन
ताजिये रख याद की इमाम हुसैन की शहादत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। गुरुवार की शाम को शहर में जगह-जगह ताजियों को इमामबाड़ा और चौकियों पर रखा गया। ताजियों के सामने लोगों ने हजरत इमाम-ए-हुसैन की शहादत को याद किया।
विज्ञापन

शहर के रेवाड़ी मोहल्ला, मारहरा दरवाजा, किदवईनगर, होली मोहल्ला और इस्लामनगर में ताजियों को रखा गया। शुक्रवार को ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। समाज बंधुओं ने ताजियों का अवलोकन कर खुदा से इबादत की। जीशान ने बतायाकि ताजिये के हजरत इमाम हुसैन की शहादत को याद किया जाता है। हुसैन ने कौम की रक्षा के लिए कुरबानी दी। इसलिए मुहर्रम पर्व पर मातम मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को करबला में ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
मोहर्रम के जुलूस में निकाले गए अलम
अलीगंज। मोहर्रम की नौ तारीख का ताजिये रखे गए। इसमें सर्वधर्म के लोगों ने हिस्सा लिया। जुलूस में सौ से अधिक अलम निकाले गए। सैकड़ों की संख्या में हिंदू मुस्लिम समाज के लोगों ने लिया भाग लिया। मोहर्रम का जुलूस मोहल्ला मेवातियांन से निकाला गया, जो मोहल्ला कूंचा दायम खां, टपकनटोला, रामप्रसाद गौड, नई सब्जीमण्डी, मैन बाजार से मोहल्ला राधाकिशन से होता हुआ मोहल्ला काजी से एटा रोड गांधी मूर्ति चौराह होता हुआ मोहल्ला गंगा दरवाजा पर समाप्त हुआ। अलम को देखने के लिए कई जनपदों से आए। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से अजय भदौरिया के नेतृत्व में सर्किल के पांचों थानों का फोर्स, पीएसी तैनात रही। जुलूस में जुनेद मियां, भोले खां, तारिक मियां, दिलशाद खां, हबीब खां, शाकिर अली, बाबर खां, रिजयाज पहलवान, नसीम खां लड्डन मियां, मुनव्वर खां, राकेश यादव रहे।
विज्ञापन


ताजिया की जियारत कर मांगी मन्नत
कासगंज। मोहर्रम की नौ तारीख यानी गुरुवार को जिले भर में 71 स्थानों पर ताजिये रखे गए। ताजिये रखते ही लोग फातिहाख्वानी के लिए इमामबाड़ों पर पहुंच गए। लोगों ने सोने-चांदी के पंजे चढ़ाए। देर रात तक मुस्लिम इलाकों में चहलपहल बनी रही। सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
जिले के 9 थाना क्षेत्रों में गुरुवार को देर सांय ताजिये रखे गए। सबसे अधिक 14 स्थानों पर कासगंज क्षेत्र में ताजिये रखे गए। जबकि पटियाली में 9, ढोलना, व सिढ़पुरा में 8-8 स्थानों पर, गंजडुंडवारा में 7 स्थान पर, सहावर, सोरों, सिकंदरपुर वैश्य में 6-6, अमापुर में 2 स्थानों पर ताजिए रखे गए। इसके बाद मेंहदी चढ़ाई गई। लोगों ने फातिहा देकर मन्न्त मांगी। ताजिये रखने के साथ ही लोगों ने जियारत की। जायरीन के लिए लोगों ने सबील लगाईं। कहीं पर पानी तो कहीं पर शर्बत और चाय-काफी का इंतजाम किया। मुस्लिम इलाकों की हर गली-मोहल्ले में इतनी भीड़ कि पैर रखने तक कह जगह नहीं थी। शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर निर्धारित मांगों पर मुहर्रम के जुलूस निकलेंगे। पुलिस प्रशासन के द्वारा ताजिया पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। ताजिया जुलूसों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस व पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


हुसैन की याद में निकला मेहंदी का जलूस
गंजडुण्डवारा। पटियाली रोड स्थिति कुवां जामा मस्जिद के पास से बुधवार की अकीदतमंदो ने हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए मेंहदी का जुलूस निकाला। कुरान की तिलावत की गई। चांद मियां, आसिफ, साबिर, मसकूर, पप्पू, रहमत, मुन्ने, महराब मियां, नसीर अहमद, डा. यानू रहे।
फोटो सहित
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें