फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद के पार्थिव शरीर को देख रो पडे़ गांव के लोग

विज्ञापन
शहीद के पार्थिव शरीर को देख रो पडे़ गांव के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा/जैथरा। जम्मू कश्मीर के चमलिया दरगाह में शहीद हुए बीएसएफ जवान रजनीश उर्फ टीटू के पार्थिव शरीर को सेना के जवान सुबह लेकर गांव सदियांपुर पहुंचे। शव को देखते ही परिजनों के साथ ही ग्रामीणों की चीख निकल गई। आस पास क्षेत्र के मौजूद सैकड़ों लोगों ने जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। पहुंचे प्रभारी मंत्री, डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारियों ने जवान को अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन

आतंकी हमले में शहीद हुए जवान रजनीश उर्फ टीटू पुत्र राजवीर का शव पहुंचने से पहले गांव के साथ ही आसपास के गांव कठिंगरा, ततरई, चिलमापुर सुल्तानपुर, रुपधनी, खेतूपुरा, दौलतपुर आदि गांव से लोगों की भीड़ शहीद के गांव सदियांपुर पहुंच गए थे। जैसे ही साथी जवानों ने शहीद के शव को ताबूत से निकालकर रखा, वैसे ही परिजन शहीद से लिपट कर रोने लगे। इतना ही नहीं मौके पर मौजूद सैकड़ों लोगों की आंखें जवान को देखकर नम हो गई। प्रभारी मंत्री अतुल गर्ग, जिलाधिकारी अमित किशोर, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, फर्रुखाबाद मुुकेश राजपूत, अलीगंज विधायक सत्यपाल राठौर, पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह, बीजेपी जिलाध्यक्ष डा दिनेश वशिष्ट भी जवान की अंतिम यात्रा मेें पहुंच गए। जहां सभी लोगों ने शहीद जवान को भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम सलाम किया। दिल्ली की 25 बटालियन से आए बीएसएफ जवानों ने फायर सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें