फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, दो घंटे जाम लगाया

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
सौंख(मथुरा)। मगोर्रा के गोवर्धन-सौंख मार्ग पर रविवार को बाबा कढ़ेरा सिंह विद्या मंदिर के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार पशु चिकित्सक और एक स्कूल कर्मचारी की मौत हो गई। स्कूल कर्मचारी रास्ते में पशु चिकित्सक से लिफ्ट मांगकर उसकी बाइक पर बैठा था।
विज्ञापन


हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सौंख मार्ग को जाम कर दिया। दो घंटे तक लगे जाम को पुलिस-प्रशासन के अफसरों ने समझा-बुझाकर खुलवाया। सड़क हादसे की वजह कार चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।थाना मगोर्रा के गांव भोगना निवासी तेजेंद्र (28) पुत्र विजय सिंह बाबा कढ़ेरा सिंह स्कूल में कर्मचारी था।

रविवार की सुबह वह घर से पैदल स्कूल के लिए निकला था। रास्ते में उसे कुम्हेर के नगला जीवना निवासी नेमी (25) पुत्र तेज सिंह मिल गया। नेमी पशु चिकित्सक था। तेजेंद्र ने बाइक सवार पशु चिकित्सक से लिफ्ट मांग ली, वह अपनी ससुराल छटीकरा जा रहा था। दोनों लोग गोवर्धन-सौंख मार्ग पर बाबा कढ़ेरा सिंह के पास पहुंचे ही थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


तेज टक्कर से मौके पर ही बाइक सवारों की मौत हो गई। यह देख कार सवार चालक कार को भगा ले गया। युवक की मौत की जानकारी से गुस्साए ग्रामीणों ने सौंख-गोवर्धन मार्ग को जाम कर दिया। दो घंटे तक लगे जाम पर पहुंची मगोर्रा पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों का समझाया। दो घंटे बाद जाम खुलने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। मगोर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें