फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में आरोपी को चप्पल मारने के मामले तक पहुंची पुलिस

विज्ञापन
आरोपी को चप्पल मारती पीड़ित महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मांट(मथुरा)। वृद्ध महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म की कोशिश करने के मामले में पंचायत में हुए फैसले पर आरोपी को पांच चप्पल मारने की बात पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में पुलिस ने पीड़िता के बेटे की तहरीर पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी गांव से फरार हो गया है।
विज्ञापन


थाना मांट के एक नगला में शुक्रवार की रात घर के बाहर सो रही 60 साल की महिला से करीब 50 साल के पड़ोसी ने छेड़छाड़ कर दी थी। विरोध करने पर पड़ोसी भाग खड़ा हुआ था। शनिवार को इस मामले में नगला में हुई पंचायत में पंचों ने आरोपी को पांच चप्पल मारने की सजा सुनाई थी। इस पर महिला ने आरोपी को पांच चप्पल मारकर मामला रफा-दफा कर दिया। इसकी भनक पुलिस को भी नहीं लगी।

रविवार की सुबह जब ‘अमर उजाला’ में प्रमुखता से यह खबर प्रकाशित हुई तो मांट पुलिस हरकत में दिखी। नगला पहुंची मांट पुलिस ने पीड़िता से पूरी जानकारी जुटाई। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर आरोपी पप्पू के खिलाफ थाना मांट में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हो सका। मांट पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नगला में दबिश दी, पर वह हत्थे नहीं चढ़ सका। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें