फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हासानंद गोशाला बांट रही निशुल्क बीज

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। मथुरा-वृृंदावन मार्ग पर स्थित हासानंद गोचर भूमि न्यास जिले के 10 हजार किसानों को गैर हाईब्रिड किस्म के उन्नत बीजों का वितरण करने जा रहा है। स्वाद, सुगंध और उत्पादन में श्रेष्ठ यह बीज राष्ट्रीय बीज निगम द्वारा प्रदत्त हैं। इन बीजों में सब्जियों के साल भर उगाए जाने वाले बीजों को रखा गया है। इन बीजों से आगे बीज बनाकर किसान अपने खेतों में भी प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन


हासानंद गोचर भूमि न्यास के अध्यक्ष एसके शर्मा ने बताया कि हाइब्रिड बीजों के आने से उत्पादन तो बढ़ा है, लेकिन स्वाद और सुगंध गायब हो गई है। अच्छे बीजों को लेकर न्यास ने एनएससी से 10 हजार मिनी किट मंगाई हैं। जनपद के किसी भी क्षेत्र का किसान इन्हें प्राप्त कर सकता है।

उन्होंने कहा कि हासानंद गोशाला में सुबह से शाम छह बजे तक कोई भी किसान अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी देकर बीज की एक किट प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि इन उच्च गुणवत्ता वाले बीजों में तोरई, भिंडी, धनियां, घीया, पालक, मिर्च, टमाटर सहित 18 सब्जियों के बीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें