फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे आज, युवाओं में दिखा उत्साह

विज्ञापन
rose day
विज्ञापन
एटा। वेलेंटाइन डे मनाने को युवा बेकरार हैं। प्यार करने वाले अपने तरीके से इजहारे प्यार करेंगे। इस दिन को यादगार बनाने के लिए यह लोग तोहफों, पार्टियों भी करेंगे। वहीं खुले आम प्यार करने वालों पर हिंदू वादी संगठनों की नजर रहेगी।
विज्ञापन


पिछड़े जिले में वेेलेंटाइन सप्ताह का जोर है। इन दिनों का जनून युवाओं किशोरों के सिर चढ़कर बोल रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सप्ताह के अन्य दिनों को भी इन लोगों ने अपने अपने तरीके से सेलीब्रेट किया। उपहार की दुकानों पर खरीददारी रही। वहीं फास्ट फूड सेंटर्स एवं होटल्स में भी भीड़ रही।

इस वीक के खास दिन वेलेंटाइन को लेकर युवाओं में ही नहीं अन्य लोगों में भी उत्साह है। वे इसे यादगार बनाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं। विवाहित लोग भी इस दिन को तोहफों व पार्टियाें से सेलीब्रेट करेंगे। प्रेमी युगल इस दिन को लेकर खासे उत्साहित हैं। वहीं हिंदू वादी संगठन विरोध की राह पर हैं। पुलिस प्रशासन भी इस दिन खासी चौकसी रखने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


होटल, रेस्टोरेंट में बुकिंग फुल
वेलेंटाइन डे मनाने के लिए प्रेमी जोड़ों ने खास तैयारियां की हैं। बदलते दौर में होटल और रेस्टोरेंट में बुकिंग करा दी गई है। बजरंग दल और हिंदूवादी संगठन वेलेंटाइन डे पर होटल और रेस्टोरेंट पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें