फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाय में दबकर मजदूर की मौत

विज्ञापन
मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। गांव में सड़क की इंटर लॉकिंग के लिए लाई जा रही मिट्टी की ढाय में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूर बाल-बाल बच गए। सूचना पर सीओ सकीट सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


थाना सकीट के गांव मंसूर नगर में सड़क की इंटर लॉकिंग कराई जा रही है। जिसे लेकर गांव में पिछले चार दिन से मिट्टी डलवाई जा रही थी। मिट्टी कटान के लिए चन्द्रसेन (35) पुत्र सियाराम मजदूरी का काम कर रहा था। शाम करीब चार बजे वह अपने अन्य साथियों के साथ ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लेने के लिए पड़ोस में स्थित काक नदी पर गया था। जहां वह ट्राली भर रहा था।
उसी समय अचानक उसके ऊपर मिट्टी की ढाय गिर गई। जिसके नीचे वह दब गया। उसके साथ काम कर रहे दो लोग भागकर बच गए। सूचना पर पहुंची लोगों की भीड़ ने मिट्टी हटाते हुए चन्द्रसेन को बाहर निकाला। तब तक चन्द्रसेन की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें