फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बार के डायरेक्टर नहीं लड़ पाएंगेचुनाव

विज्ञापन
चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। लगातार दो बार डायरेक्टर रहे लोग तीसरी बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। शासन ने सहकारिता नियमावली में संशोधन करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है। गौरतलब है कि इससे पूर्व ऐसी कोई बाध्यता नहीं थी।
विज्ञापन


दशकाें से सहकारिता पर काबिज रहे लोगाें पर शासन की टेढ़ी नजर है। अब वे तीसरी बार निदेशक का चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। सहकारिता विभाग ने चुनाव नियमावली में संशोधन करते हुए शासनादेश जारी कर दिया है।

इसके अनुसार अब लगातार तीसरी बार डायरेक्टर के पद पर चुनाव नामांकन नहीं कर सकेंगे। जिले में सहकारी समितियों सहित 84 सोसाइटी हैं। प्रत्येक समिति में नौ डायरेक्टर के पद निर्धारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव नियमावली में हुए संशोधन के बाद लगातार दो बार रहे डायरेक्टर इस बार चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। आदेश का अनुपालन किया जाएगा।
---रवेंद्र कुमार, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें