फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा मिल के गोदाम में लगी आग, इमारत ढही

विज्ञापन
Fire - फोटो : ANI
विज्ञापन
बेवर। जीटी रोड स्थित एक आटा मिल के गोदाम में शनिवार तड़के आग लग गई। जब तक आग के बारे में जानकारी होती तब तक आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद जिले भर से दमकल वाहनों को मौके पर बुला लिया गया। तड़के तीन बजे लगी आग पर दोपहर करीब 12 बजे पूरी तरह से काबू पाया जा सका। इस दौरान गोदाम की इमारत भी ढह गई।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र निवासी रामकिशोर गुप्ता उर्फ सोनू की आटा मिल है। छिबरामऊ रोड पर उन्होंने करीब 200 फीट लंबे व 27 फीट चौड़े स्थान में गोदाम बना रखा है। पूरे गोदाम में आटा मिल में बनने वाला माल और खाली बोरे भरा हुआ था। शनिवार तड़के गोदाम के पास रहने वाली एक बच्ची उठी तो उसने गोदाम से धुआं निकलते देखा। उसने घर जाकर परिवारीजनों को जानकारी दी। उक्त व्यक्ति ने गोदाम स्वामी रामकिशोर को फोन कर आग लगने की जानकारी दी। इसके बाद रामकिशोर की सूचना पर थाना पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंच गईं। आग को बुझाने के प्रयास किए लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनू शर्मा को सूचना दी गई। कुछ ही देर में करहल, मैनपुरी के दमकल वाहन भी मौके पहुंच गए। गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना दमकलकर्मियों के लिए मुसीबत बन गया था। वहीं इमारत में दरारें पड़ने लगीं। इस बीच गोदाम की इमारत का आधा हिस्सा ढह गया। आग पर काबू करने के लिए अधिकारियों ने जेसीबी से गोदाम के आगे व पीछे के हिस्से को तुड़वाया। तड़के तीन बजे से आग बुझाने के प्रयास दोपहर करीब 12 बजे तक चलता रहा। तब जाकर आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


पड़ोस के मकान में भी आईं दरारें
बेवर। गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि पास ही रह रहे इकराम हुसैन के मकान में दरारें आ गईं। मकान का लिंटर व दीवार चटक गया। दहशत में आया परिवार घर से बाहर निकल आया। घर का सारा सामान भी निकाल कर बाहर ही रख लिया। दोपहर करीब 12 बजे जब आग पर काबू कर लिया गया। तब आसपास के रहने वालों ने राहत की सांस ली।

गोदाम में नहीं थे आग बुझाने के उपकरण
बेवर। गोदाम में लगी भीषण आग में लाखों का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि कोई गोदाम मेें नहीं था। वरना हादसा बड़ा व दर्दनाक भी हो सकता था। भीषण आग से निपटने के लिए गोदाम में आग बुझाने के उपकरण न होने की बात भी सामने आई है। वहीं कुछ माह पूर्व कस्बा में ही गिफ्ट इम्पोरियम में लगी आग में महिला की मौत हो गई थी। वहीं लाखों का नुकसान हुआ था। इम्पोरियम में भी आग बुझाने के पर्याप्त संसाधन मौजूद नहीं थे।

लिंटर गिरते ही मची भगदड़
बेवर। एक ओर दमकलकर्मी कड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू करने के प्रयास में जुटे थे। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। इस बीच अचानक गोदाम का लिंटर तेज आवाज के साथ टूटकर गिर गया। लिंटर गिरते ही वहां भगदड़ मच गई। भगदड़ के बीच भी दमकलकर्मियों ने आग बुझाने के प्रयास जारी रखा। मौके पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी मनू शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें