मैनपुरी। मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम के तहत नगर में जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सीएमओ डा. अरविंद गुप्ता ने जिला अस्पताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में आरसी इंटर कालेज की छात्राओं ने भाग लिया।
मिशन इंद्रधनुष अभियान का चौथा चरण आठ जनवरी से 18 जनवरी तक चलेगा। अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं व्यापक प्रचार प्रसार के लिए शनिवार को आरसी इंटर कालेज की छात्राओं की मदद से जागरूकता रैली निकाली गई। जिला अस्पताल से रैली को सीएमओ डा. अरविंद गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत 1735 गर्भवती माताओं एवं 8320 बच्चों का टीकाकरण का लक्ष्य रखा गया है।
एसीएमओ व डिप्टी सीएमओ डा. जीपी शुक्ला सगामई, डा. राजीव राय कुरावली, डा. अश्वनी अरोरा सुल्तानगंज एवं बेवर, मानपुरहरी, डा. एपी सिंह किशनी, डा. संजीव राव बरनाहल एवं करहल, डा. सीएम यादव मैनपुरी अर्बन एवं डा. राकेश कुमार को कुचेला एवं घिरोर क्षेत्र का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
डा. आरके सागर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डा. वीपी सिंह, डा. एसपी सिंह , संजीव पांडेय, अनिल तोमर, ऊषा मिश्रा एवं तारा यादव एचवी, डीके सिंह, सुजीत कुमार, अमरेंद्र दीक्षित, विकास कुमार, सतेंद्र सिंह, विनय सिंह, महेश सिंह शाक्य, किरन शाक्य, शिल्पी गुप्ता, ज्योति शाक्या, पंकज मिश्रा, डा. अनिल यादव, अंबरीश यादव आदि मौजूद रहे।