फिरोजाबाद। बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर बाबा साहब के अनुयाइयों ने प्रभात फेरी निकाली और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
भारतीय बुद्धिस्ट एसोसिएशन अध्यक्ष डा. बृजेश के.लाल बौद्ध के नेतृत्व में सुबह साढ़े पांच बजे बाइक पर पंचशील ध्वजों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता प्रज्ञा ज्योति बुद्ध बिहार देवनगर पहुंचे। केपी सिंह एडवोकेट, गजेंद्र सिंह बौद्ध ने प्रभात फेरी का शुभारंभ किया। फेरी डा. अंबेडकर पार्क जगजीवन रामनगर, भीमनगर, हिमायूंपुर, रैहना, टापाकलां, सैलई, नारायन नगर होते हुए रसूलपुर पार्क पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में संपन्न हुई। राजवीर सिंह, किताब सिंह, डा. ज्ञानसिंह शाक्य, महेशचंद्र बौद्ध, केडी जाटव, हरीसिंह, केके जाटव, टीपी गौतम, लोकेश कुमार, जिमीपाल शामिल रहे।
भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर मेला एवं जन्मोत्सव समिति ने परिनिर्वाण दिवस एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाया गया। जयंती प्रसाद, प्रेमचंद्र, वेदप्रकाश गौतम, बलवीर सिंह, वीरेंद्र सुमन मौजूद थे। वार्ड नंबर पांच की पार्षद मायादेवी, रोशनलाल गौतम, सुरजीत सिंह, अमर प्रातप सिंह, हरजीत सिंह ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा गजेंद्र सिंह बौद्ध की अध्यक्षता में पुरुषोत्तम नगर में श्रद्धांजलि सभा हुई। केपी सिंह बौद्ध, डा. बृजेश के.लाल, किताब सिंह बौद्ध, वेदप्रकाश गौतम, दारा सिंह बौद्ध, महेशचंद्र बौद्ध मौजूद रहे। बहुजन संघर्ष पार्टी (कांशीराम) और सीपीआईएम ने राकेश सत्य शोधक की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह मौर्य, सीपीआईएम के यूथ जिलाध्यक्ष सोनेश कुमार, चंद्रभान, प्रमोद भारती, कैलाशचंद्र, सत्यप्रकाश गौतम मौजूद थे।
लार्ड बुद्धा सेवा समिति ने सैलई अंबेडकर पार्क में विचार गोष्ठी की। जहां बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी गई। चक्रवर्ती सम्राट अशोक विकास समिति द्वारा दुर्गा नगर कार्यालय पर ठा. गुलाब सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में बाबा साहब के चरणों श्रद्धासुमन अर्पित किए। महावीर सिंह, वीरी सिंह कुशवाहा, वेदप्रकाश गौतम, पूरन सिंह, वीरेंद्र सुमन, प्रदीप गौतम, मौजूद रहे।
अभा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया। महावीर नगर स्थित पार्क में कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। मुनेंद्र यादव, रोहित कटारा, नीटू शर्मा, अंकित, देव प्रकाश, मोहित राजौरिया, अंकित यादव मौजूद थे। राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच कार्यकर्ताओं ने बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। जिला अध्यक्ष हिमांशु शार्म, विकास दिवाकर, सचिन उपाध्याय, श्यामवीर राठौर मौजूद रहे।
जिला और शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में जिला कार्यालय मूलचंद्र की धर्मशाला पर बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर गोष्ठी हुई। जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी, महानगर अध्यक्ष गुलाम जिलानी, रामनिवास यादव, हाजी सईद पटेल, थान सिंह यादव, नुरुलहुदा लाला राइन, कुसुम सिंह, योगेश कुमारी दिवाकर मौजूद थे। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाश निधि गर्ग की अध्यक्षता में रसूलपुर स्थित अंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। हाजी नसीर अहमद, जावेद उमर, मुर्तजा अंसारी, बकार अंसारी, सोनू शर्मा मौजूद रहे।
ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के जिलाध्यक्ष एहतशाम अली बाबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रसूलपुर अंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। मेहराज, सद्दाम, शोहिब आलम, शाकिब अली, आसिफ अयूब, अदनान सिद्दीकी रहे।