फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मैरिज होम में पार्किंग का भी इंतजाम नहीं

विज्ञापन
बारात
विज्ञापन

विज्ञापन
मैनपुरी। जनपद में कई मैरिज होम ऐसे हैं, जिनमें पार्किंग, सीसीटीवी और सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी है। पार्किंग न होने के चलते जहां जाम के हालात बन जाते हैं। वहीं सीसीटीवी न होने के चलते चोरी आदि की वारदात भी होती हैं। ऐसे में अधिकतर मैरिज होम में सुरक्षा व्यवस्था भगवान भरोसे है।


जिले भर में कई स्थानों पर गली कूचों में खुले मैरिज होम कम कीमत का लालच देकर लोगों को बेहतर सुविधाओं का दम भले ही भरते हैं। मगर अधिकतर मैरिज होम, होटलों में हकीकत में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे बने कई मैरिज होम ऐसे हैं।
विज्ञापन


इनमें न तो सीसीटीवी कैमरे न ही गार्ड आदि की सुरक्षा व्यवस्था है। शहर में स्टेशन रोड, आगरा बाईपास मार्ग, देवी रोड, करहल रोड, आगरा रोड स्थित मैरिज होम व होटलों पर तकरीबन सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। मैरिज होम मुख्य मार्ग पर होने की वजह से वाहनों को परिसर के बाहर ही खडे़ किए जाने की व्यवस्था किए हुए हैं।

जिस वजह से शाम होते ही मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं मैरिज होम व होटल आने वाले लोग भी लापरवाही से सड़क पर वाहनों को खड़ा कर लोगों की परेशानियां खड़ी करते हैं।
विज्ञापन


आश्रम रोड स्थित एक मैरिज होम में पार्किंग व्यवस्था न होने के चलते रोजाना शाम को मार्ग पर जाम लगता है। इसके अलावा शहर के बीच खुले अधिकांश मैरिज होम में भी पार्किंग की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें