क्षेत्र के गांव मझौला में बुधवार की रात्रि अचानक एचटी लाइन का तार टूटकर एलटी लाइन पर गिर गया। तार के एलटी लाइन पर गिरते ही घरों में हो रही सप्लाई में 11000 वोल्टे की सप्लाई हो गईं। जिससे लोगों के विद्युत उपकरण फुक गए और उपकरणों के बचाने के प्रयास कई लोग करंट से झुलस गए। जानकारी पर पहुंचे एसडीएम ने लोगों को आक्रोशितों को शांत कराया।
एचटी लाइन के तार के टूटकर एलटी लाइन पर गिरने से जैसे ही गांव के मकानों में हाई वोल्टे पहुंचे तो लोगों में हड़कंप मच गया। अचानक ही हाईवोल्टेज से घरों में प्लग से लगे फ्रिज, टीवी, कूलर, मोबाइल आदि तेज अवाज के साथ फटने लगे। लोगों ने उन्हें बचाने के लिए प्लग निकालने का प्रयास किया तो हाई वोल्टेज के कारण वे भी झुलस गए।
छतों पर सो रहे लोगों को भी विद्युत करंट के झटके लगे। इसकी जानकारी विभाग के अधिकारियों को दी तब लाइन को विच्छेदित किया गया। करंट से झुलसे अनिल चंद्र, सुनील, बबलू, लालाराम, सरता, रुविना, नोशे, कल्लू, पप्पू को अस्पताल में भर्ती कराया यगा। पूर्व ब्लाक प्रमुख छत्रपाल सिंह ने घटना की सूचना अधिकारियों को दिया। उपजिलाधिकारी जेनेंद्र सिंह व प्रभारी कोतवाली प्रभारी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। एसडीएम ने उनसे वार्ता कर उन्हें शांत किया।