फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसा, नींद की एक झपकी ने छीनी चार जिंदगी

विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा।
विज्ञापन

एक पल की झपकी ने चार लोगों की जिंदगी छीन ली। हादसे के बाद का आलम देख लोगों की रूह कांप गई। चीख पुकार, बिखरा खून और क्षतिग्रस्त वाहनों को देख लोग सहम गए। पुलिस ने भी मलावन के हाईवे पर हुए हादसे का कारण मैजिक चालक को झपकी आना माना है। बताया जा रहा है कि मैजिक चालक को नींद आने के कारण ट्रक से टक्कर हुई है।

नोएडा से लौट रहे लोगाें को क्या पता था कि उनकी मौत पीछा कर रही है। हाईवे पर हुआ भीषण हादसा देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए। तेजी के साथ हुई टक्कर ने चार लोगों की जिंदगी छींन ली। थाना प्रभारी मलावन हरीराम ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण नींद आना निकला है। उन्होंने बताया कि मैजिक चालक को नींद का झोंका आया और मैजिक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि मरने वालों के शव वाहन में ही दब गए थे। जिन्हें बाहर निकालने के लिए पुलिस ने जेसीबी को मौके पर बुलाया। इसके माध्यम से वाहन को इधर उधर करते हुए शव को बाहर निकाला। वही एक ही परिवार चार लोगों की एक साथ हुई दर्दनाक मौत को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।
विज्ञापन

जेसीबी से निकाला शव
हादसे के बाद पुलिस ने मैजिक में फंसे मृतकों और घायलों को जेसीबी से निकाला। बताया जाता है कि ड्राईवर कल्लू का शव बुरी तरह से फंसा हुआ था। इसको जेसीबी की सहायता से काटकर निकाला जा सका। अन्य घायलों को भी निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
मृतक राजू के बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवारीजनों ने बताया कि राजू के तीन साल का बेटा और पांच साल की बेटी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद राजू की पत्नी सरिता का रो-रोकर बुरा हाल था। सर्वेश की मौत की खबर ने भी परिवार को झकझोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें