फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य बच्चे उत्साह से ले रहे सुरक्षा कबच

विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य की खबर से संबंधित फोटो कोरोना का टीका लगवाता एक छात्र - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के स्कूलों में बच्चों में लगातार कोरोना के मामले सामने आने के बाद जिले के अभिभावक भी सतर्क हो गए हैं। 12 से 14 साल की आयु के बच्चे भी उत्साह के साथ टीका लगवाकर सुरक्षा कवच ले रहे हैं। शनिवार को 161 बच्चों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

कोरोना की चौथी लहर का खतरा बढ़ने लगा है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा स्कूलों में भी टीकाकरण सत्र आयोजित किए जाने लगे हैं। सत्र लगवाने में विद्यालयों के संचालक भी पूरा साथ दे रहे हैं। शहर के एसकेवी स्कूल में टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। कुछ बच्चे जहां अपने अभिभावक के साथ टीका लगवाने विद्यालय पहुंचे तो कुछ बच्चे अकेले ही टीका लगवाने के लिए विद्यालय आए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने विद्यालय में पहुंच कर 12 से 14 साल की आयु वर्ग के शिक्षारत बच्चों को टीका लगाकर कोरोना से सुरक्षा चक्र प्रदान किया। इसके अलावा गंजडुंडवारा, सोरों, सिढ़पुरा क्षेत्र के स्कूलों में भी विभाग ने टीकाकरण सत्र आयोजित किए। इसमें बच्चों ने उत्साह से टीका लगवाए
बच्चे बोले- नहीं लगा डर
टीका से ही कोरोना से सुरक्षा मिल सकती है। टीका लगवाते समय डर नहीं लगा। सभी को टीका लगवाना चाहिए। - दार्शिनी अग्रवाल छात्रा
कोरोना के चलते पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ है। टीका लगने से वह पूरी तरह से सुरक्षित हो गई है। टीका लगवाते समय कुछ पता नहीं चला, अनामिका, छात्रा
कोरोना से बचने के लिए टीका ही एक मात्र साधन है। टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई। सभी को टीका लगवा कर अपने को सुरक्षित करना चाहिए। - हर्षित, छात्र
विज्ञापन

घर में सभी लोग कोरोना का टीका लगवा चुके है। मैने भी पहली डोज लगवा ली है। अब 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाउंगा। इसके बाद सुरक्षा चक्र पूरा हो जाएगा। - देवांश, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें