फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिखनगांव ड्रेन खुदवाने गए सिंचाई इंजीनियरों को कब्जेदारों ने दौड़ाया

विज्ञापन
डैमो
विज्ञापन
मथुरा। बीस साल से बंद पड़ी जिखनगांव की ड्रेन की खुदाई कराने जेसीबी लेकर पहुंचे सिंचाई इंजीनियरों को कब्जेदार ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। ग्रामीणों के खिलाफ रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने काम शुरू कराया। गोवर्धन क्षेत्र में जिखनगांव, हरीपुरा व आसपास के गांवों में बरसाती पानी महीनों तक भरा रहता है।
विज्ञापन


आगरा अपर कैनाल सिंचाई विभाग के एई व इंजीनियर शुक्रवार को जेसीबी लेकर गांव में जिखनगांव ड्रेन की खुदाई सफाई कराने पहुंचे थे। यह ड्रेन 20 साल से अटी पड़ी है और ग्रामीणों ने इस पर कब्जा जमा रखा है। खुदाई शुरू कराते ही ग्रामीणों ने सिंचाई अफसरों का दौड़ा दिया।

इस पर सिंचाई अफसरों ने गोवर्धन पुलिस की मदद ली और 14 ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व सरकारी संपत्ति नष्ट करने की रिपोर्ट सींचपाल ने गोवर्धन थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने ड्रेन की सफाई शुरू कराई। एई एनके शर्मा ने बताया कि अब तीन किलोमीटर तक सफाई हो चुकी है। इससे ग्रामीणों को जलभराव से मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें