फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान श्रीजगन्नाथ का सहस्त्र धाराओं से होगा स्नान

विज्ञापन
भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के जगन्नाथ मंदिर में 17 जून को भगवान का फलों के रसों, नदियों के जलों और 108 कलशों से स्नान होगा। स्नान के पश्चात आने भगवान को बुखार आने पर 15 दिन के लिए पट बंद होंगे। मंदिरों में जलयात्रा की तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन


नगर के विशाल जगन्नाथ मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर 17 जून को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की स्नान यात्रा का आयोजन होगा। शाम साढे़ चार बजे स्वामी ज्ञानप्रकाश पुरी महाराज पंचामृत, नदियों के जल, एकादश फलों के रसों से सहस्त्र धारा से अभिषेक करेंगे।

इसके पश्चात भगवान जगन्नाथ को बुखार आ जाने पर 15 दिनों तक पट बंद रहेंगे। इस बीच महंत और सेवकों द्वारा उन्हें औषधि के रुप में काढा दिया जाएगा। मंदिर के पट चार जुलाई को प्रात: खुलेंगे और भक्त दर्शन कर सकेंगे। शाम तीन बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र सुभद्रा के साथ अलग-अलग रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन


वहीं राजपुर स्थित जगन्नाथ मंदिर में 17 को प्रात: साढे़ छह से भगवान जगन्नाथ स्नान यात्रा का आयोजन होगा। इसमें मंदिर के संत भक्ति प्रदीप पर्यटन महाराज एक घंटे पंचामृत से भगवान का अभिषेक करेंगे। इसके पश्चात राजभोग, फल भोग लगाया जाएगा। इसके पश्चात मंदिर के पट दो जुलाई तक के लिए बंद हो जाएंगे। तीन जुलाई शाम तीन बजे मंदिर के पट खुलेंगे। चार जुलाई को भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें