फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुड़िया मेला नजदीक, व्यवस्थाएं अभी अधूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला शुरू होने में एक माह शेष है, लेकिन गिरिराज जी के परिक्रमा मार्ग में अव्यवस्थाएं व्याप्त हैं। दो वर्ष से जल निगम के नाले का काम अधूरा पड़ा है। जगह-जगह परिक्रमा मार्ग में सीसी सड़क काट दी गई है। रात में परिक्रमार्थियों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


कस्बे के डीग अड्डा के निकट बरसाना रोड पर नाले का निर्माण कार्य कई महीने से अधूरा पड़ा है। अधूरे पड़े नाले में आए दिन गाय व अन्य पशु गिर जाते हैं। नगर पंचायत कार्यालय रामलीला मैदान के सामने परिक्रमा मार्ग की सीसी सड़क दो जगह से जेसीबी से उखाड़ दी है। परिक्रमा कर रहे लोगों को परेशानी हो रही है।

कई लोग घायल हो चुके हैं। जल निगम के ठेकेदार काम बंद कर चले गए हैं। प्रशासन का मेला की व्यवस्थाओं की ओर कोई ध्यान नहीं है। अमर सिंह सैनी ने बताया कि कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई है। राजकीय मुड़िया पूर्णिमा मेला इस बार 12 जुलाई से 16 जुलाई तक चलेगा। मेला में एक करोड़ से ऊपर श्रद्धालुओं के आने अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें