मैनपुरी। लूट की बढ़ती वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने 24 घंटे का गश्त प्लान बनाया है। पुलिस जिले की सीमाओं पर निगेहबानी करेगी। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेेरे दूसरे जनपदों की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं। इसके चलते एसपी के निर्देश पर भोगांव, बेवर, किशनी, करहल और घिरोर क्षेत्र में यूपी 100 को अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस टीमें अधिक वारदात वाले स्थानों और जनपद से सटी सीमाओं पर 24 घंटे गश्त करेंगी।
अफसरों के अनुसार यूपी 100 को किसी भी जनपद की सीमा में जाकर कार्रवाई करने का अधिकार प्राप्त है। इसके लिए उन्हें परमीशन लेने की आवश्यकता भी नहीं है। इसी खासियत के चलते अब जिलेभर में यूपी 100 को अलर्ट कर दिया है।
जिले में लुटेरे पांच मई से लेकर अभी तक करीब 30 से अधिक वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जनपद को अपराध और भयमुक्त बनाना ही शासन प्रशासन की प्राथमिकता है। अपराधियों को हर हाल में सलाखों के पीछे जाना होगा।