फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई केे नाम पर लाइनमैन ने मांगे रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बिजली विभाग के अफसरों की ओर से सेवा शुल्क मांगे जाने की शिकायतें आए दिन आती हैं। अब ताजा मामला कांकन सबस्टेशन का आया है। यहां तैनात एक लाइनमैन का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो में लाइनमैन ने जेई के नाम पर गुड्डू नाम के व्यक्ति से सेवा शुल्क मांगी है। उसने साफ शब्दों में कह दिया कि कुछ भी करो, कैसे भी करो लेकिन रुपये पूरे दो।
विज्ञापन


सबस्टेशन कांकन पर राजकुमार लाइनमैन हैं। राजकुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें राजकुमार किसी गुड्डू नाम के व्यक्ति से कहता है कि जेई साहब को रुपये जल्दी दो, अगर सिफारिश कराई तो बना हुआ काम बिगड़ जाएगा। गुड्डू जब पांच हजार रुपये कम होने की बात कहता है तो लाइनमैन कहता है कुछ भी करो, कैसे भी करो, लेकिन रुपये पूरे करो। लाइनमैन कहता है रुपये उसकी जेब में नहीं जाएंगे रुपये तो जेई साहब के बाद सभी के पास पहुंचते हैं। गुड्डू द्वारा पूरे रुपये की व्यवस्था करने में परेशानी बताने पर लाइनमैन कार्रवाई की धमकी देता है। लाइनमैन दो घंटे में पूरे रुपयों की व्यवस्था करके आने की बात कहकर फोन काट देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें