धूमधाम से मनाया भगवान शांतिनाथ का जन्मतप महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी-कुरावली। शताब्दी वर्ष मूलनायक शांतिनाथ भगवान के जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष में शांति विधान के साथ नगर में समोसरण रथयात्रा का आयोजन किया गया। रथयात्रा के दौरान बड़ी संख्या में जैन समुदाय के लोग मौजूद रहे। रथयात्रा का शुभारंभ श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से पूजन-अर्चन कर विधि विधान से किया गया। रथ पर कुबेर के रूप में जीवनकांत जैन, सौधर्म इंद्र जीवन जैन, बेबी जैन, खब्बासी सुदीप जैन बब्बन, इंद्र के रूप में सुधांशु जैन, संजयकांत जैन, कुलदीप जैन तथा सारथी के रूप में सुप्रभ जैन, राजीव जैन, मयंक जैन, ऋषभ जैन, विकास जैन मौजूद रहे।
रथयात्रा में सबसे आगे बैंड की धार्मिक धुनों पर झूमते युवा पचरंगी ध्वजा लेकर चल रहे थे। महिलाओं द्वारा मंगलगीत गाए जा रहे थे। रथयात्रा सदर बाजार, जीटी रोड होते हुए जैन भवन पहुंची। जहां धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके बाद रथयात्रा जैन मंदिर पर संपन्न हुई। अभिषेक राजेश कुमार जैन तथा शांतिधारा कुलदीप जैन ने की। इस अवसर पर बब्बन जैन, जीवनकांत जैन, सुधांशु जैन, विश्वप्रकाश जैन, कुलदीप जैन, संजय जैन, सुनील जैन, राजीव जैन, ऋषभ जैन, देवेंद्र कुमार जैन, ग्रीश चंद्र जैन, जौली जैन, गुंजन जैन, अभय जैन, दिनेश जैन, डॉ. सचिन जैन, सुमित प्रचंडिया मौजूद रहे।