फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्म सब्जी से भरी कड़ाही में गिरा मासूम, झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कुर्रा के गांव वीरपुर में एक शादी समारोह में मंगलवार को जरा सी लापरवाही एक मासूम को महंगी पड़ गई। गर्म सब्जी से भरी कड़ाही में गिरने से बालक झुलस गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में उसे गंभीर हालत में आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना बरनाहल क्षेत्र के गांव नगला नंदे दिहुली निवासी भूरे सिंह की साली रूबी की मंगलवार को बरात आई थी। वह पत्नी व तीन वर्षीय पुत्र रंजीत के साथ आयोजन में शामिल होने गया था। रात के समय जब सभी लोग बरात की आवाभगत में व्यस्त थे, तभी तीन वर्षीय मासूम खेलता हुआ। सब्जी की खौलती कड़ाही के पास पहुंच गया। खेलते-खेलते अचानक वह कड़ाही में गिर गया।

बच्चे की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। बच्चे के घायल होने से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आगरा में उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें