फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक निकला परीक्षा परिणाम तो छात्र झूूमे

विज्ञापन
रिजल्ट के बाद जश्न मानतीं छात्राएं - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। अचानक निकला परीक्षा परिणाम तो स्कूलों के साथ ही छात्र-छात्राओं में भी हलचल तेज देखी गई। दो दिन से छात्र-छात्राओं में परीक्षा परिणाम को लेकर भ्रम की स्थिति पैदा हो गई थी। पहले रविवार को ही परीक्षा परिणाम आने की बात कही गई थी। लेकिन रविवार को परीक्षा परिणाम नहीं निकला।
विज्ञापन


इसके बाद इस बात की चर्चा शुरू हुई कि अब 14 या 15 मई को परीक्षा परिणाम निकलेगा। लेकिन यहां भी स्थित साफ नहीं हो सकी। सोमवार को 12 बजे तक इस बात की चर्चा रही कि आज भी परिणाम नहीं आ रहा है। लेकिन अचानक दो बजे सोशल मीडिया पर परीक्षा परिणाम घोषित होने की जानकारी मिली तो छात्र-छात्राएं परिणाम देखने के लिए स्कूलों में पहुंचने लगे।

स्कूल संचालकों को भी अचानक मिली जानकारी से परीक्षा परिणाम निकालने में दिक्कतों से जूझते हुए देखा गया। कई स्कूलों में बेहतर परीक्षा परिणाम निकलने पर बैंड की धुन पर बच्चों ने नृत्य किया। नगर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी, सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल और डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र-छात्राओं को उत्साह से उछलते हुए देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें