फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुरियारों की टोलियों ने खूब गाई फाग

विज्ञापन
होली खेली - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। होली के त्योहार पर जिले भर में उत्साह देखा गया। गांव हो या कस्बा हर जगह होली के त्योहार की धूम देखी गई। एक तरफ जहां लोगों ने एक दूसरे के गले मिल शुभकामनाएं दीं वहीं दूसरी तरफ बच्चों ने जमकर पिचकारी और गुलाल से होली खेली।
विज्ञापन


कस्बा कुरावली में होली के त्योहार के अवसर पर लोगों ने होलिका में बुराइयों को जलाया तथा एक दूसरे के अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। श्रद्धालुओं ने होलिका के सात फेरे लेकर जौ रूपी बुराइयों की आहुतियां प्रदान कीं। महिलाओं ने घर में आकर्षक रंगोली सजाते हुये उस पर होली जलाते हुये समाज व देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।

सुबह से शाम तक लोग एक-दूसरे के घर पहुंचकर एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देते रहे। ज्योंती में भी होली को त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे के घर पहुंचकर गले मिल आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

कुसमरा क्षेत्र में होली मिलन समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया।

कहीं डीजे की धुनों पर डांस के दौर चल रहे थे तो कही रंगों व अबीर-गुलाल की बौछार हो रही थी। लोग एक दूसरे को होली की परंपरागत गुझिया, सेव आदि के अलावा भांग युक्त मिष्ठान का भी वितरण कर रहे थे।
भोगांव नगर व ग्रामीण अचंलों में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

नगर के सोमेश्वरनाथ मंदिर परिसर में गायत्री परिवार के संयोजन मे आयोजित होलिका दहन कार्यक्रम धूम धाम से मनाया गया। बिछवां में होली का त्योहार क्षेत्रवासियों ने मिलकर शांतिप्रिय ढंग से मनाया। ग्रामीणों ने चौपाई गाकर होली के आखत डाले। क्षेत्र के गांव सुल्तानगंज, चिर्रा, फर्दपुर, औरंध, सहारा, कुंजलपुर, शास्त्री नगर सिमरई, जैली-जिरौली में जगह-जगह होली जश्र के साथ मनाई गई।

हिंदुओं को मुस्लिम भाइयों ने गले लग शुभकामनाएं दीं। किशनी में भी होली को त्योहार धूमधाम के साथ मनाया गया। लोगों ने मतभेद भुला एक दूसरे को गले लगा ोली की शुभकामनाएं दीं। दन्नाहार क्षेत्र के गांव रठेरा में एक साथ लोगों ने आखत डालने का कार्य किया। इसके बाद गांव में हुरियारों की टोली पहुंच रही है। यहां पांच दिन तक कार्यक्रम चलते रहेंगे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें