अर्धसैनिक बल के जवानों ने पैदल मार्च किया।
- फोटो : demo pic
भोगांव (मैनपुरी)। लोकसभा चुनाव से पूर्व पुलिस ने आरपीएसएफ के साथ नगर में पैदल मार्च किया। पुलिस एवं फोर्स के जवानों की चहल कदमी से लोग उत्सुक नजर आए।
पैदल मार्च थाना के सामने से शुरू होकर घंटाघर, गिहार कॉलोनी, सीओ ऑफिस, रेलवे स्टेशन, भीम नगर, रामलीला मैदान, बस स्टैंड चौराहा, जीटी रोड, रसूलाबाद चौराहा, पडु़आ चौराहा, बेवर चुंगी, पुरानी आलू मंडी आदि स्थानों से होता हुआ वापस थाना परिसर पहुंचा।
पैदल मार्च में सबसे आगे थाना भोगांव की मोबाइल जीप, डायल 100 मोटर साइकिल आदि वाहन चल रहे थे।
इस मौके पर इंस्पेक्टर भोगांव पीआर शर्मा, इंस्पेक्टर क्राइम आरएस गौतम, कस्बा इंचार्ज शुभम चौधरी, रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स सूबेदार रोहित उपाध्याय मौजूद रहे।