फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी के पहले गहराने लगा पेयजल संकट

विज्ञापन
पेयजल संकट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। मौसम में गर्माहट आते ही जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। नगर के कई मोहल्लों में लोगों ने पेयजल समस्या को लेकर चिंता व्यक्त की है। एक तरफ हैंडपंप खराब हैं, वहीं जिन मोहल्लों के ट्यूबवेल खराब थे, वहां अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं की गई है।
विज्ञापन


नगर सहित जिले भर में गर्मी बढ़ने के साथ ही पेजयल की मांग शुरू हो गई है। नगर के मोहल्ला सौतियाना, पुरोहिताना, नगरिया, संसारपुर, शीतला धाम, नगला रते, रामलीला मैदान, खरपरी, मोहल्ला अग्रवाल, दक्षिणी छपट्टी व आवास विकास में बड़ी संख्या में हैंडपंप खराब पड़े हुए हैं। यहां लोगों को पीने के पानी की अभी से समस्या सताने लगी है। कई जगह तो हैंडपंप ठीक हैं, लेकिन उनमें या तो हत्था नहीं है या फिर चैन खराब है।

दक्षिणी छपट्टी, अग्रवाल व हरिहर मंदिर इलाके में खराब पड़े ट्यूबवेल से अभी तक जलापूर्ति शुरू नहीं की जा सकी है। इससे लोग परेशान हैं। लोगों ने मार्च से पेयजल संकट को लेकर चिंता व्यक्त की है। हालांकि नगर पालिका ने पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए कवायद शुरू की है, लेकिन उसका कितना असर होगा यह सोचने की बात है।
विज्ञापन


मोहल्ले में कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। इसकी शिकायत सभासद से भी की गई थी, लेकिन अभी तक कोई सुधार नहीं किया गया। अब पेयजल की स्थिति बिगड़ने लगी है। नगर पालिका को चाहिए कि शीघ्र पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करे।
रामबाबू सक्सेना, स्थानीय नागरिक।

नगर पालिका ने पिछली साल भी पेयजल समस्या से निजात दिलाने का भरोसा दिया था। लेकिन खराब हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए। इस वर्ष यदि संकट रहता है तो लोग प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
रामदास।

मोहल्ले में पानी की आपूर्ति की भी दिक्कत है। कई जगह लाइन बंद पड़ी है। कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई सुन नहीं रहा है। यदि अभी से ध्यान नहीं दिया तो आगे दिक्कतें और भयानक हो सकती हैं।
सुरेश सिंह।

पेयजल समस्या से सबसे अधिक महिलाओं को जूझना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब हैं। ऐसे में 200 से 300 मीटर दूरी से पानी भरना पड़ रहा है। नगर पालिका को चाहिए कि वह लोगों की समस्याओं को देखते हुए हैंडपंप ठीक कराए।
विज्ञापन

शिवानी कुमारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें