फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में सुरक्षा घेरा टूटा, केंद्र के अंदर पहुंचे दो बाहरी लोग

विज्ञापन
परीक्ष्ाा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए बनाया गया सुरक्षा घेरा टूटने की चर्चाएं तेजी से शुरू हो गई हैं। नगर के एक कॉलेज में दो बाहरी लोग परीक्षा के दौरान एक घंटे तक अंदर रहे। अधिकारी इस संबंध में कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। दोनों ही बाहरी लोग कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान गुरुवार को शाम की पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा थी। परीक्षा के दौरान नगर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज पर करीब एक घंटे तक डीआईओएस कार्यालय का एक पूर्व लिपिक एक अन्य साथी के साथ कॉलेज में अंदर आया। दोनों ही लोग करीब एक घंटे तक कॉलेज में अंदर मौजूद रहे।

दोनों ही बाहरी लोग परीक्षा केंद्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हो गए। एक घंटे में उन्होंने परीक्षा के दौरान क्या किया, इसको लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं अधिकारी इस संबंध में कुछ बोलना नहीं चाह रहे हैं। केंद्र व्यवस्थापक को मामले की जानकारी हुई तो अब मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि केंद्र व्यवस्थापक इस पूरे मामले में जानकारी न होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। नहीं कोई जानकारी मिली है। केंद्र व्यवस्थापक और अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक से इस संबंध में बात की जाएगी। यदि बाहरी लोग परीक्षा के दौरान केंद्र के अंदर गए हैं तो यह गंभीर बात है। जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई की जाएगी।
सर्वेश कुमार, डीआईओएस मैनपुरी।

 यूपी बोर्ड परीक्षा के तहत शुक्रवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान पंजीकृत 35195 परीक्षार्थियों में से 5440 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 29755 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। वहीं प्रथम पाली में ही इंटरमीडिएट चित्रकला आलेखन की परीक्षा में पंजीकृत 3403 परीक्षार्थियों में से 2641 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 762 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं प्रावधिक चित्रकला की परीक्षा में पंजीकृत 115 परीक्षार्थियों में से 99 परीक्षार्थी उपिस्थत हुए। 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

शाम की पाली में हाईस्कूल वाणिज्य की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 181 परीक्षार्थियों में से 172 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान पंजीकृत 24239 परीक्षार्थियों में से 20891 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। जबकि 3348 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान सभी सचलदल व मजिस्ट्रेट भ्रमण पर रहे। कहीं से भी कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें