चौमुहां/छटीकरा (मथुरा)। राधाष्टमी के उपलक्ष्य में जैत चौकी के सामने कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूरदराज से आए पहलवानों ने भाग लिया। विक्रम पहलवान जानू व राजस्थान केसरी भीम पहलवान के मध्य अंतिम कुश्ती हुई, जो बराबरी पर रही।
परंपरागत होने वाले इस दंगल में इस बार कई कुश्ती हुईं। अंतिम कुश्ती में ढाई लाख का पुरस्कार निर्धारित था। इसके लिए विक्रम पहलवान जानू व राजस्थान केसरी भीम पहलवान दंगल में उतरे। दोनों के बीच काफी देर तक जोर आजमाइश हुई, लेकिन अंतिम समय तक कुश्ती का कोई नतीजा नहीं आ सका।
इससे पूर्व द्वितीय अंतिम कुश्ती भी देवा व हनुमान पहलवान के मध्य 61 हजार रुपये पर बराबर रही। यहां रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह, बसपा नेता योगेश द्विवेदी, ग्राम प्रतिनिधि दलवीर सिंह उर्फ भूरा, श्याम बिहारी, यशवीर सिंह राघव, भाजपा नेता ओम प्रकाश सिंह, सुभाष नेता, श्याम बिहारी, दीन बन्धु दल, नत्थी बाबा, दीवान सिंह, हाकिम सिंह, मुनेश कुशवाह, तेजपाल सिंह, लौहरे नेता, मोहन सिंह ने निभाया।
निर्णायक की भूमिका कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्म सिंह पहलवान, भगवान सिंह पहलवान, महासचिव जनार्दन पहलवान, केशव पहलवान, राजकुमार पहलवान, बच्चू पहलवान, लक्ष्मन पहलवान आदि ने निभाई।