फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही पर 17 सफाई कर्मियों को नोटिस

विज्ञापन
लापरवाही पर 17 सफाई कर्मियों को नोटिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी। देहात में सफाई कर्मचारियों की लंबी फौज के बाद भी सफाई व्यवस्था बिगड़ी हुई है। अधिकांश सफाई कर्मचारी देहात क्षेत्र में सफाई नहीं कर रहे हैं। जिससे जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। सफाई कार्य की समीक्षा में लापरवाही पाए जाने पर 17 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


जिले की 552 ग्राम पंचायतों में 724 ग्रामीण सफाई कर्मचारी तैनात हैं। अधिकांश ग्रामीण सफाई कर्मचारी संबंधित गांव में सफाई करने ही नहीं जाते हैं। कई सफाई कर्मचारी तो दूसरे युवकों से सफाई कराते हैं। देहात में नियमित रूप से सफाई नहीं होने से गंदगी के ढेर लगे हैं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है।

देहात के सफाई कार्य की शनिवार को विकास भवन में डीपीआरओ ने समीक्षा की। शिकायतों के आधार पर हुई समीक्षा में 17 ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को सफाई करने में लापरवाही मिलने पर डीपीआरओ सुरेश चंद्र मिश्रा ने नोटिस जारी किए हैं। देहात में सफाई नहीं होने पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है। समीक्षा बैठक में जिला परियोजना समन्वयक नीरज शर्मा, जिला सलाहकार अमित सिंह, पंचायत सचिव, खंड प्रेरक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें