फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर, बाजार बंद के बाद जाम

विज्ञापन
पाक के खिलाफ गुस्सा सड़कों पर, बाजार बंद के बाद जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। पुलवामा की घटना में सीआरपीएफ के 40 से अधिक जवानों की शहादत से आहत लोगों का गुस्सा शनिवार को सड़कों पर उतर आया। आक्रोशित लोगों ने अपने प्रतिष्ठों को बंद रखा। व्यापारियों व आम नागरिकों ने विरोध मार्च निकालकर बाजारों में प्रदर्शन कर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

पुलवामा की घटना को लेकर सुबह से ही कारोबारियों ने बाजार बंद कराना शुरू कर दिया। मिश्रा गुट एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के व्यापारी संगठन के पदाधिकारी भी बाजार में निकल आए जिससे पूरा बाजार बंद रहा। कारोबारियों ने विरोध मार्च निकालना शुरू कर दिया। धीरे धीरे यह कारवां बढ़ता चला गया। सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ मार्गों पर नजर आने लगी। नदरई गेट होता हुआ जब यह काफिला मालगोदाम चौराहे पर पहुंचा तो यहां लोग जमीन पर बैठ गए और जाम लगा दिया। लोगों में पाक के खिलाफ आक्रोश देखा गया। लोगों ने पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मालगोदाम चौराहे पर जाम लगा देने से मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक जाम के हालात रहे। साथ में चल रहे पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद काफिला सर्कुलर रोड होता हुआ बस स्टैंड, बिलराम गेट चौराहे से सोरों गेट होता हुआ बारहद्वारी घंटाघर शिवाजी पार्क पहुंचा। जहां दो मिनट का मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र वार्ष्णेय, जिला चेयरमैन जितेंद्र वार्ष्णेय, नगर अध्यक्ष राजेंद गुप्ता, विनोद गुप्ता, ललित बिड़ला, अजय तिवारी, किशोर अग्रवाल, राजीव कावरा, मनोज वर्मा, विपुल माहेश्वरी, विनीत माहेश्वरी, मनोज अंडा, सुधीर अग्रवाल आदि व्यापारी शामिल रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल कासगंज के जिला अध्यक्ष दीपक गुप्ता सराफ, जिला महामंत्री विपुल गर्ग, जिला कोषाध्यक्ष राहुल बिड़ला, शहर अध्यक्ष गिरीश चंद्र पानयवाल सुधीर माहेश्वरी, विवेक वर्मा, अनुरूद पलतानी, योगेश चंद्र गौड, आशीष केला, अमित अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संजय अग्रवाल सौरभ सिंघल, अजय डांगरा ,अमित गौतम आदि व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन

पाक को ही फूंक देंगे
कासगंज। जब शिवाजी पार्क पर मार्च को रोककर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद सांय के समय पाक के पुतले को फूंकने की घोषणा की गई। इस घोषणा को सुनकर एक आक्रोशित युवक आगे आकर बोला पुतला ही क्या हम तो पूरे पाक को ही फूंक देंगे।
छात्राओं ने भी निकाला जुलूस
कासगंज। पुलवामा की घटना के विरोध में श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की छात्राओं ने भी जुलूस निकाला। महाविद्यालय से शुरू होकर यह जुलूस गांधी मूर्ति नदरई गेट, माल गोदाम चौराहा होता हुआ रेलवे रोड आदि मार्गों से होकर गुजरा। छात्राओं ने भी पाक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें