एटा। नगर में धूमधाम से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। पीले बस्त्रों में महिला पुरुष भगवान के जयघोष लगाते हुए चल रहे थे, जिससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया है।
रविवार दोपहर को रेलवे रोड स्थित इंद्रपुरी से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का शुभारंभ हुआ। इसके बाद रथयात्रा जीटी ठंडी सड़क, मेहता पार्क, घंटाघर, जीटी रोड, निधौलीकलां रोड, अरुणा नगर होते हुए इंद्रपुरी पर पहुंचकर समापन हुआ।
इस दौरान मथुरा की मंडली हरि कीर्तन करते हुए चल रही थी। महिला पुरुष पीले बस्त्र पहने हुए झूमते नाचते हुए चल रहे थे। रथयात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा के साथ किया गया।
रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के दर्शन करने के लिए लोग घरों से निकल निकल कर सड़क पर पहुंचे। राहगीरों ने प्रसाद लिया। नथयात्रा की व्यवस्थाओं को अशोक गुप्ता, विनोद गुप्ता, उमेश गुप्ता आदि ने संभाला।